अर्दोगान ने अब उत्तरी इराक़ पर हमले की धमकी दी
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i59636-अर्दोगान_ने_अब_उत्तरी_इराक़_पर_हमले_की_धमकी_दी
तुर्की के राष्ट्रपति " रजब तैयब अर्दोगान" ने धमकी दी है कि अगर इराक़ की सरकर ने " पीकेके" गुट पर निंयत्रण में सहयोग नहीं किया तो तुर्क सेना, उत्तरी इराक़ के " सेन्जार" नगर पर हमला कर देगी।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar २०, २०१८ ०८:५६ Asia/Kolkata
  • अर्दोगान  ने अब उत्तरी इराक़ पर हमले की धमकी दी

तुर्की के राष्ट्रपति " रजब तैयब अर्दोगान" ने धमकी दी है कि अगर इराक़ की सरकर ने " पीकेके" गुट पर निंयत्रण में सहयोग नहीं किया तो तुर्क सेना, उत्तरी इराक़ के " सेन्जार" नगर पर हमला कर देगी।

तुर्की के राष्ट्रपति ने सोमवार को इस्तांबूल में एक भाषण के दौरान कहा कि तुर्की ने बारम्बार इराकी सरकार को बताया है कि उसके उत्तर में स्थिति पहाड़ी क्षेत्र " सेन्जार" आतंकवादियों का ठिकाना बन चुका है और अगर बगदाद की ओर से उन पर क़ाबू पाने के लिए कुछ नहीं किया गया तो हम इस इलाक़े पर सैन्य हमला कर देंगे। 

याद रहे तुर्की का दावा है कि सेन्जार नगर के पहाड़ी क्षेत्र जो तुर्की की सीमा से 100 किलोमीटर की दूरी पर और सीरियाई सीमा के निकट हैं, और इसी तरह ईरानी सीमा के निकट स्थित " क़िन्दील" क्षेत्र, पीकेके के चरमपंथियों का ठिकाना बन चुका है। 

तुर्की, पीकेके गुट को एक आतंकवादी संगठन मानता है और  उसने पिछले साल से तुर्की और उत्तरी इराक़ में उनके खिलाफ व्यापक अभियान आरंभ कर रखा है। 

वर्ष 2012 में आरंभ हुई शांति प्रक्रिया,जूलाई 2015 में तुर्की के " सूरूच" नगर में धमाके के  बाद रुक गयी जिसके बाद तुर्की की सेना और पीकेके ने एक दूसरे पर हमले शुरु कर दिये जिसके दौरान कम से कम 600 तुर्क सैनिक और 7 हज़ार से अधिक पीकेके कार्यकर्ता मारे जा चुके हैं। 

तुर्की का कहना है कि पीकेके समस्या का राजनीतिक समाधान नहीं है और पीकेके ने शांतिपूर्ण समाधान के सारे मार्ग बंद कर दिये हैं। 

तुर्की के राष्ट्रपति ने एेसी हालत में उत्तरी इराक़ पर हमले की धमकी दी है कि जब तुर्की की सेना, कुर्दों के दमन के बहाने 20 जनवरी से, सीरिया की सीमा का अतिक्रमण करते हुए, उत्तरी सीरिया के अफरीन क्षेत्र में सैन्य अभियान चलाए हुए है जिसमें उसे फ्री सीरियन आर्मी नामक चरमपंथी संगठन का सहयोग प्राप्त है। (Q.A.)