इस्राईल ने ग़ज़्ज़ा के लिए पानी रोका
ज़ायोनी शासन ने नाकाबंदी से घिरे ग़ज़्ज़ा पट्टी के लिए पीने का पानी रोक दिया है जिसकी वजह से दक्षिणी ग़ज़्ज़ा में रहने वाले कम से कम 2 लाख फ़िलिस्तीनी पानी से वंचित हो गए हैं।
लेबनान की अलअहद वेबसाइट के अनुसार, ग़ज़्ज़ा जल निगम के प्रबंधक निदेशक माहिर सालिम ने मंगलवार को फ़िलिस्तीन अलयौम से इंटरव्यू में कहा कि ज़ायोनी शासन ने 13 मार्च को उन्हें सूचना दी कि पानी की ‘अलमकरूत’ पाइप लाइन के नेटवर्क में कुछ मरम्मत का काम होगा कि जो सिर्फ़ एक घंटे से ज़्यादा का काम न था, लेकिन इस्राईली अधिकारियों ने एक दिन का वक़्त मांगा और आज एक हफ़्ता हो गया है इस्राईली अधिकारियों ने जनता की पानी की पाइप लाइन को खोलने की मांग को पूरा नहीं किया है।
माहिर सालिम ने कहा कि इस पाइप लाइन के नेटवर्क से दक्षिणी ग़ज़्ज़ा के इलाक़ों में 2 लाख लोगों को पानी की सप्लाई होती है लेकिन इस पाइप लाइन के रुकने से लोग पीने के पानी से वंचित हो गए हैं जिसकी वजह से लोग ऐसा पानी पीने के लिए मजबूर हैं जो सेहत के लिए नुक़सानदेह है। यह ऐसी हालत में है कि लोगों को रोज़ाना सिर्फ़ 20 लीटर पानी मिलता है।
माहिर सालिम ने बताया कि ग़ज़्ज़ा की नगरपालिका कुएं का पानी इस्तेमाल करने के लिए मजबूर हुयी जो पीने के लिए उचित नहीं है।
ग़ौरतलब है कि ज़ायोनी शासन ने 2006 से ग़ज़्ज़ा की नाकाबंदी कर रखी है और स्वशासित फ़िलिस्तीनी प्रशासन के ग़ज़्ज़ा के ख़िलाफ़ दंडात्मक व्यवहार के कारण ग़ज़्ज़ा में मानवीय व आर्थिक स्थिति बहुत ही दयनीय हो चुकी है।(MAQ/N)