सीरियाः विरोधियों के लिए दुरुज़्ज़ूर में अमरीकी सामरिक मदद पहुंची
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i59702-सीरियाः_विरोधियों_के_लिए_दुरुज़्ज़ूर_में_अमरीकी_सामरिक_मदद_पहुंची
सीरिया में सरकार के खिलाफ लड़ने वालों से संबंधित सूत्रों ने बताया है कि अमरीका की ओर से विरोधियों के लिए भेजी गयी सैनिक मदद, दैरुज्ज़ूर के " कूनिको" क्षेत्र और " अलउमर वल जफरा" आॅयल फील्ड तक पहुंच गयी हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar २१, २०१८ १४:२४ Asia/Kolkata
  • सीरियाई सेना  ने पूर्वी गूता में भारी मात्रा में अमरीकी हथियार और सैन्य सामाग्री बरामद की थी
    सीरियाई सेना ने पूर्वी गूता में भारी मात्रा में अमरीकी हथियार और सैन्य सामाग्री बरामद की थी

सीरिया में सरकार के खिलाफ लड़ने वालों से संबंधित सूत्रों ने बताया है कि अमरीका की ओर से विरोधियों के लिए भेजी गयी सैनिक मदद, दैरुज्ज़ूर के " कूनिको" क्षेत्र और " अलउमर वल जफरा" आॅयल फील्ड तक पहुंच गयी हैं।

सूत्रों के अनुसार सीरिया की सरकार के विरुद्ध लड़ने वालों के लिए अमरीकी मदद में युद्ध में प्रयोग होने वाले पुल और राकेट शामिल हैं । 

अमरीका दैरुज्ज़ूर में सरकार विरोधी कुर्द फोर्स की मदद करके इस प्रान्त के पूरब में स्थिति फुरात नदी के दक्षिणी तट पर सीरियाई सेना की पकड़ को कमज़ोर करने का इरादा रखता है। 

" अलमुदुन" नामक वेबसाइट ने भी अपनी एक रिपोर्ट में बताया है कि अमरीका ने गैस से समृद्ध क्षेत्र " कूनीको" में भारी संख्या में सैनिक तैनात कर दिये हैं ताकि इस क्षेत्र में सीरियाई सेना की बढ़त पर अंकुश लगाया जा सके। 

कुछ दिनों पहले, रूसी विदेशमंत्री सर्गई लावरोव ने चेतावनी दी थी कि अमरीकी गठबंधन, पूर्वी गूता इलाके में किसी एेसे बहाने की तलाश में है जिसकी आड़ में वह दमिश्क सरकार को नुक़सान पहुंचा सके। 

सीरियाई सेना  ने गत 15 मार्च को पूर्वी गूता में भारी मात्रा में अमरीकी हथियार और सैन्य सामाग्री बरामद की थी जो अन्नुस्रा फ्रंट के प्रयोग में थी। (Q.A.)