सऊदी वहाबी प्रशासन, आतंकवादी गुटों का समर्थन छोड़ देः सीरिया
सीरिया के विदेशमंत्रालय ने संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद और संयुक्त राष्ट्र संघ के नाम अलग अलग पत्रों में सीरिया में पश्चिम समर्थित कुछ देशों के आतंकवाद के जारी समर्थन पर आपत्ति जताई है।
अल आलम टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार सीरिया के विदेशमंत्रालय ने राजधानी दमिश्क़ के उपनगरीय क्षेत्र में आतंकवादियों की ओर से फ़ायर किए गये मार्टर गोलों में दर्जनों लोगों के मारे जाने और घायल होने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव और सुरक्षा परिषद के प्रमुख के नाम अलग अलग पत्र भेजे।
सीरिया के विदेशमंत्रालय ने अपने पत्र में लिखा कि यह अपराध तथाकथित मध्यमार्गी गुटों के अपराधों का ही क्रम है जिन्हें साम्राज्यवादी देशों ने सीरिया संकट के आरंभ में पैदा किया है।
ज्ञात रहे कि पूर्वी ग़ोता से दमिश्क़ के उपनगरीय क्षेत्र जरमाना पर होने वाले रॉकेट हमलों में 44 आम नागरिक हताहत और दसियों अन्य घायल हो गये।
सीरिया के विदेशमंत्रालय ने संयुक्त राष्ट्र संघ के सदस्य देशों से मांग की है कि वह दुनिया के राष्ट्र को युद्ध की समस्याओं से दूर करने और संयुक्त राष्ट्र संघ के वास्तविक लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए इस संघ के घोषणापत्र की रक्षा के लिए आगे बढ़ें।
इन पत्रों में आया है कि साम्राज्यवादी देशों ने सीरियन राष्ट्र पर आतंकवाद थोप दिया है।
सीरिया के विदेशमंत्रालय ने संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद और संयुक्त राष्ट्र संघ के नाम अलग अलग पत्रों में इन आतंकवादियों के अपराधों की रोकथाम और सऊदी अरब द्वारा सीरिया में सक्रिय आतंकवादियों की वित्तीय और समरिक सहायता को रोके जाने की मांग की है। (AK)