देश के विकास के लिए हिज़्बुल्लाह चुनाव लड़ेगाः सैयद हसन नसरुल्लाह
लेबनान के इस्लामी प्रतिरोध आंदोलन हिज़्बुल्लाह के महासचिव सैयद हसन नसरुल्लाह ने देश के संसदीय चुनाव के महत्व पर बल देते हुए कहा कि हिज़्बुल्लाह संसदीय चुनाव में बढ़चढ़कर भाग लेकर विभिन्न क्षेत्रों में देश के विकास के लिए प्रयास करेगा।
लेबनान में संसदीय चुनाव छह मई को आयोजित होने वाले हैं। इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार हिज़्बुल्लाह के महासचिव ने बुधवार की रात अपने भाषण में लेबनान के संसदीय चुनाव को देश की राष्ट्रीय शक्ति प्राप्त करने का बेहतरीन बताया और कहा कि हम चुनावी मैदान में कूदे ताकि राष्ट्र की सच्ची आवाज़ और अपने शरीफ़ और सज्जन प्रतिरोध की आवाज़ का प्रतिनिधित्व करें।
सैयद हसन नसरुल्लाह ने कहा कि हिज़्बुल्लाह के चुनाव एजेन्डे के बारे में कहा कि हमारा एजेन्डा सरकारी संस्थाओं और राजनैतिक सुधार है। उन्होंने कहा कि देश के चुनाव क़ानून की रक्षा करते हुए हम बेहतर विकास और सबके कल्याण पर बल देते हैं।
लेबनान के इस्लामी प्रतिरोध आंदोलन हिज़्बुल्लाह के महासचिव सैयद हसन नसरुल्लाह ने कहा कि हमारा चुनावी एजेन्डा, निरक्षण संस्थाओं को मज़बूत करना और इससे जुड़े क़ानूनों में सुधार है।
उन्होंने कहा कि वित्तीय भ्रष्टाचार से संघर्ष भी हमारा चुनावी एजेन्डा होगा। (AK)