इराक़ ने तुर्क हमलों की निंदा की
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i59772-इराक़_ने_तुर्क_हमलों_की_निंदा_की
इराक़ ने देश पर तुर्क सैनिकों के जारी हमलों की कड़े शब्दों में निंदा की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar २२, २०१८ २०:३९ Asia/Kolkata
  • इराक़ ने तुर्क हमलों की निंदा की

इराक़ ने देश पर तुर्क सैनिकों के जारी हमलों की कड़े शब्दों में निंदा की है।

इराक़ के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता अहमद महजूब ने गुरुवार की रात एक बयान में देश पर तुर्क सैनिकों के हमलों की निंदा करते हुए कहा कि यह कार्यवाही दोनों देशों के संबंधों में प्रगति में सहायक सिद्ध नहीं होंगें।

इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार इराक़ ने एक बार फिर देश में किसी भी प्रकार के विदेशी सैनिकों की उपस्थिति पर आधारित अपने देश की नीति पर बल दिया और कहा कि किसी पड़ोसी देश की ओर से देश पर हमला स्वीकार नहीं है।

तुर्की ने हालिया वर्षों में कुर्दिस्तान वर्कर्स पार्टी पीकेके के लड़ाकों के दमन के लिए इराक़ पर हमला किया था। इस हमले पर बग़दाद सरकार की कड़ी प्रतिक्रियाएं सामने आई थीं।

तुर्की ने इसी प्रकार सीरिया में फ़्रि सीरियन आर्मी के लड़ाकों के समर्थन से 20 जनवरी 2018 में आतंकवाद के विरुद्ध कार्यवाही के बहाने इफ़रीन पर हमला किया है।

तुर्की ने इससे पहले उत्तरी सीरिया में फ़ुरात शील्ड नामक सैन्य अभियान अंजाम दिया था। (AK)