सीरियाई सेना लगातार आगे बढ़ती हुई, आतंकियों के हौसले हुए पस्त
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i59818-सीरियाई_सेना_लगातार_आगे_बढ़ती_हुई_आतंकियों_के_हौसले_हुए_पस्त
सीरियाई सेना, स्वयंसेवी बलों के साथ मिलकर आतंकवादियों के ख़िलाफ़ जारी युद्ध में अपने विजय रथ को लेकर लगातार आगे बढ़ रही है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar २३, २०१८ १६:०८ Asia/Kolkata
  • सीरियाई सेना लगातार आगे बढ़ती हुई, आतंकियों के हौसले हुए पस्त

सीरियाई सेना, स्वयंसेवी बलों के साथ मिलकर आतंकवादियों के ख़िलाफ़ जारी युद्ध में अपने विजय रथ को लेकर लगातार आगे बढ़ रही है।

प्राप्त समाचारों के अनुसार पूर्वी ग़ोता के “ऐने तरमा” इलाक़े सहित कई क्षेत्रों को सीरियाई सेना ने आतंकवादियों के चंगुल से आज़ाद करा लिया है। इस समय पूर्वी ग़ोता का लगभग 85 प्रतिशत क्षेत्र सीरियाई सेना के नियंत्रण में है। हाल ही में सीरिया के राष्ट्रपति बश्शार असद और उनकी पत्नी ने भी इस क्षेत्र का दौरा किया था।

इस बीच, संयुक्त राष्ट्र में सीरिया के प्रतिनिधि ने दक्षिणी सीरिया में आतंकवादियों की ज़ायोनी शासन द्वारा लगातार की जा रही सहायता और समर्थन की ओर इशारा करते हुए कहा है कि इस्राईल, सीरियाई सेना को मिल रही लगातार जीत के रास्ते में रोड़ा अटकाने का प्रयास कर रहा है। सीरिया के राजदूत ने कहा कि इस्राईल, सीरियाई सेना के मुक़ाबले में लड़ने वाले आतंकवादियों को हथियार से लेकर चिकित्सा सेवा तक प्रदान कर रहा है।

दूसरी ओर पूर्वी ग़ोता के कुछ भागों में अंतिम सांस ले रहे आतंकवादी अपनी हार से बौखला कर दमिश्क़ के उपनगरीय क्षेत्रों के आवासीय इलाक़ों पर रॉकेट से हमले कर रहे हैं। ताज़ा हमले में 4 आम नागरिकों की मौत हो गई है जबकि 9 अन्य घायल हुए हैं। (RZ)