ज़ायोनी हमले प्रतिरोध की भावना कमज़ोर नहीं कर सकतेः हमास
फ़िलिस्तीन के इस्लामी प्रतिरोध आंदोलन हमास ने बल दिया है कि फ़िलिस्तीनी राष्ट्र के प्रतिरोध की भावना और उसके इरादों को कमज़ोर करने के लिए लिए ज़ायोनी हमले कभी भी परिणामदायक सिद्ध नहीं होंगे।
मेहर न्यूज़ एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार फ़िलिस्तीन के इस्लामी प्रतिरोध आंदोलन हमास ने एक बयान में कहा कि ग़ज़्ज़ा पट्टी पर ज़ायोनी शासन के व्यापक हमले शुक्रवार को आयोजित होने वाली विशाल रैली को विफल बनाने के लिए किए गये।
हमास ने बल दिया कि ग़ज़्ज़ा पट्टी पर ज़ायोनी शासन के हमलों में तेज़ी और इस क्षेत्र में प्रतिरोध के ठिकानों को निशाना बनाए जाने से पता चलता है कि यह शासन भीषण संकट में ग्रस्त है।
हमास के बयान में आया है कि फ़िलिस्तीनी जनता दुश्मनों की योजनाओं को विफल बनाते हुए अपने अधिकारों की प्राप्ति पर बल देती है और फ़िलिस्तीनियों की प्रतिरोध की भावना को कमज़ोर करने में यह हमले कदापि सफल नहीं हो सकते।
ज्ञात रहे कि ज़ायोनी शासन के युद्धक विमानों ने शनिवार की रात, दक्षिणी ग़ज़्ज़ा पट्टी में हमास की सैन्य शाखा के एक ठिकाने पर हमला किया था।
इस्राईली सेना का दावा है कि यह हमले, ग़ज़्ज़ा से फ़ायर होने वाले मीज़ाइलों के जवाब में किये जाते हैं। (AK)