सऊदी अतिक्रमणकारियों से मुक़ाबले पर अंसारुल्लाह का बल
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i59944-सऊदी_अतिक्रमणकारियों_से_मुक़ाबले_पर_अंसारुल्लाह_का_बल
यमन के अंसारुल्लाह संगठन के महासचिव ने सऊदी अतिक्रमणकारियों से मुक़ाबले के संबंध में अपने देश की ठोस नीति पर बल दिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar २६, २०१८ ०७:०७ Asia/Kolkata
  • सऊदी अतिक्रमणकारियों से मुक़ाबले पर अंसारुल्लाह का बल

यमन के अंसारुल्लाह संगठन के महासचिव ने सऊदी अतिक्रमणकारियों से मुक़ाबले के संबंध में अपने देश की ठोस नीति पर बल दिया है।

अब्दुल मलिक बदरुद्दीन अलहूसी ने सऊदी अतिक्रमणकारियों के मुक़ाबले में यमनी जनता के प्रतिरोध को तीन साल पूरे होने के उपलक्ष्य में अपने भाषण में देश की जनता के भरपूर सहारे और ईमान को अतिक्रमणकारियों के मुक़ाबले में प्रतिरोध का मुख्य कारण बताया है। उन्होंने कहा कि यमन की जनता ने अत्यंत कठिन राजनैतिक, सामरिक और आर्थिक परिस्थितियों के बावजूद सऊदी अतिक्रमणकारियों के मुक़ाबले में एक एेसे महान राष्ट्र की छवि पेश की है जिसे जनता का भरपूर समर्थन प्राप्त है और जो ईमान व नैतिकता पर भरोसा करता है।

 

यमन के अंसारुल्लाह संगठन के महासचिव ने अपने देश की जनता के ख़िलाफ़ युद्ध में अमरीका की ओर से सऊदी अरब के समर्थन और भरपूर मदद की ओर इशारा करते हुए कहा कि वाॅशिंग्टन, सऊदी अरब और संयुक्त अरब इमारात को क्षेत्र में अपने हितों की प्राप्ति के लिए हथकंडे के रूप में इस्तेमाल कर रहा है। अब्दुल मलिक अलहूसी ने कहा कि यमन की सैन्य क्षमता दिन प्रति दिन बढ़ती जा रही है और उसके मीज़ाइल सिस्टमों में दुश्मन के सभी प्रतिष्ठानों को निशाने पर ले लिया है। (HN)