ग़ज़्ज़ा की सीमाओं पर इस्राईली सेना ने स्नाइपर किए तैनात
Mar २८, २०१८ २१:५६ Asia/Kolkata
ज़ायोनी सेना के चीफ़ आफ़ स्टाफ़ ने कहा है कि "भूमि दिवस" के अवसर पर फ़िलिस्तीनियों की प्रस्तावित रैली के मद्देनज़र, ग़ज़्ज़ा की सीमाओं पर 100 से ज्यादा स्नाइपर तैनात किए गए हैं। इसी दिन फ़िलिस्तीनी अपने वतन से निकाले जाने की 70 वीं बरसी भी मनाएंगे।
संवाददाता के अनुसार, ज़ायोनी सेना के चीफ़ आफ़ स्टाफ़ गादी इज़ेनकोट ने इस्राईली अख़बार यदीओत अहारोनोत से इंटरव्यू में कहा कि प्रदर्शन के दौरान सीमाओं पर लगी बाड़ को नुक़सान पहुंचाने या बड़ी संख्या में घुसपैठ की कोशिश को इस्राईली सेना बर्दाश्त नहीं करेगी।
फ़िलिस्तीनी 30 मार्च को अतिग्रहित फ़िलिस्तीन से मिली ग़ज़्ज़ा के सीमावर्ती क्षेत्रों में वापसी का अधिकार नामक विशाल रैली निकालेंगे। (MAQ/N)
टैग्स