पूर्वी ग़ोता से हज़ारों अन्य आतंकी बाहर निकले
सीरिया की सरकारी समाचार एजेंसी ने रिपोर्ट दी है कि पूर्वी ग़ोता से पांच हज़ार अन्य आतंकी व उनके परिजन निकल कर इदलिब चले गए हैं।
साना ने बताया है कि सीरिया की रेड क्रिसेंट सोसाइटी की निगरानी में पांच हज़ार दो सौ नब्बे लोग पूर्वी ग़ोता से निकल कर इदलिब प्रांत चले गए हैं जिनमें लगभग चौदह सौ आतंकी हैं। इन लोगों को नवासी बसों में सवार करके अरबीन व जोबर के मार्ग से पूर्वी ग़ोता से निकाला गया है। इस बीच सीरियाई सेना ने अरबीन के क्षेत्र में आतंकियों की क़ैद से कम से कम 28 लोगों को मुक्त कराया है।
साना ने बताया है कि पूर्वी ग़ोता और उसके आस-पास के क्षेत्रों से आतंकियों और उनके परिजनों को निकालने का काम जारी है और जब तक इन क्षेत्रों से सभी आतंकी बाहर नहीं निकल जाते तब तक यह काम जारी रहेगा। रूस के रक्षा मंत्रालय ने भी बताया है कि मंगलवार को पूर्वी ग़ोता और उसके आस-पास के क्षेत्रों से 102 बसों में लगभग साढ़े छः हज़ार आतंकी निकल गए थे। आतंकियों को पूर्वी ग़ोता से निकालने का काम पिछले गुरुवार से जारी है। (HN)