सऊदी युवराज ने माना बशार असद का लोहा
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i60254-सऊदी_युवराज_ने_माना_बशार_असद_का_लोहा
सऊदी अरब के युवराज मोहम्मद बिन सलमान द्वारा सीरियाई राष्ट्रपति बशार असद के सत्ता से अलग होने की संभावना से इनकार को सीरिया में सऊदी समर्थित आतंकवादी गुटों की पराजय स्वीकार करने के बराबर माना जा रहा है।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Mar ३१, २०१८ १७:२४ Asia/Kolkata
  • सऊदी युवराज ने माना बशार असद का लोहा

सऊदी अरब के युवराज मोहम्मद बिन सलमान द्वारा सीरियाई राष्ट्रपति बशार असद के सत्ता से अलग होने की संभावना से इनकार को सीरिया में सऊदी समर्थित आतंकवादी गुटों की पराजय स्वीकार करने के बराबर माना जा रहा है।

अमरीकी पत्रिका टाइम को दिए गए इंटरव्यू में मोहम्मद बिन सलमान ने स्वीकार किया कि सीरिया में बशार असद की सत्ता पर पकड़ मज़बूत है, लेकिन इसी के साथ उन्होंने यह भी दावा किया कि सीरिया में ईरानियों को आज़ाद छोड़ना असद के हित में नहीं है।

ग़ौरतलब है कि सीरिया में सऊदी एवं पश्चिमी समर्थन प्राप्त आतंकवादी गुटों के ख़िलाफ़ लड़ाई में सहयोग के लिए सीरियाई सरकार ने औपचारिक रूप से ईरान को आमंत्रित किया था।

ईरान, हिज़्बुल्लाह और रूस के सहयोग से असद सरकार ने आतंकवादी गुटों के क़ब्ज़े से अधिकांश इलाक़ों को आज़ाद करा लिया है, यही कारण है कि सऊदी युवराज ने अपनी असफलता को स्वीकार किया है। msm