सीरियाई सेना ने पूर्वी ग़ोता की आज़ादी की घोषणा कर दी
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i60272-सीरियाई_सेना_ने_पूर्वी_ग़ोता_की_आज़ादी_की_घोषणा_कर_दी
सीरिया की सेना ने राजधानी दमिश्क़ के उपनगरीय इलाक़े पूर्वी ग़ोता की आज़ादी की घोषणा कर दी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr ०१, २०१८ ०७:२४ Asia/Kolkata
  • सीरियाई सेना ने पूर्वी ग़ोता की आज़ादी की घोषणा कर दी

सीरिया की सेना ने राजधानी दमिश्क़ के उपनगरीय इलाक़े पूर्वी ग़ोता की आज़ादी की घोषणा कर दी है।

सीरियाई मीडिया की रिपोर्टों के मुताबिक़, आतंकवादी गुटों के ख़िलाफ़ कई हफ़्ते जारी रहने वाली भीषण लड़ाई के बाद, सीरियाई सेना ने पूर्वी ग़ोता को पूर्ण रूप से आज़ाद करा लिया है।

सीरियाई सेना के बयान में कहा गया है कि सेना की विभिन्न यूनिटों के बीच बेहतरीन संपर्क एवं सहयोग के कारण यह महत्वपूर्ण जीत हासिल हुई है और अब सेना इस इलाक़े में अपने अभियान को समाप्त कर रही है।

सेना के बयान में उल्लेख किया गया है कि इस जीत के साथ ही सीरियाई राष्ट्र के ख़िलाफ़ वहाबी एवं तकफ़ीरी योजना को कुचल दिया गया है।

पूर्वी ग़ोता के दोमा इलाक़े में आतंकवादी गुट जैशुल इस्लाम के अंतिम ठिकाने पर हमले के लिए सीरियाई सेना पूरी तरह से तैयार है और वहां फंसे नागरिकों को सुरक्षित स्थानों की ओर निकालकर ले जाया जा रहा है, ताकि आतंकवादी उन्हें मानवीय ढाल के रूप में इस्तेमाल नहीं कर सकें। msm