तुर्की के साथ रिश्ते बहाल करने पर इस्राईल को पछतावा
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i60346-तुर्की_के_साथ_रिश्ते_बहाल_करने_पर_इस्राईल_को_पछतावा
इस्राईल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है कि 2016 में तुर्की के साथ सुलह का समझौता एक बड़ी ग़लती थी।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr ०२, २०१८ १३:५५ Asia/Kolkata
  • तुर्की के साथ रिश्ते बहाल करने पर इस्राईल को पछतावा

इस्राईल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है कि 2016 में तुर्की के साथ सुलह का समझौता एक बड़ी ग़लती थी।

तुर्क राष्ट्रपति तैयब अर्दोगान और इस्राईली प्रधान मंत्री के बीच वाक युद्ध के बीच इस्राईल के सार्वजनिक सुरक्षा के मंत्री गिलाद एरदन ने सोमवार को अर्दोगान को हमास का समर्थक और यहूदी विरोधी बताया।

शुक्रवार को शांतिपूर्ण प्रदर्शनों के दौरान, इस्राईली सैनिकों के हाथों 17 फ़िलिस्तीनियों की मौत की निंदा करते हुए तुर्क राष्ट्रपति ने नेतनयाहू को आतंकवादी और अवैध क़ब्ज़ा करने वाला बताया था, जिसके जवाब में ज़ायोनी प्रधान मंत्री को क़साई कहा था।

इस्राईली मंत्री ने सेना के रेडियो से बात करते हुए कहा, अगर हम पीछे मुड़कर देखते हैं तो यही सोचते हैं कि काश यह समझौता नहीं हुआ होता।

ग़ौरतलब है कि ग़ज्ज़ा के लिए मानवीय सहायता सामग्री ले जाने वाले तुर्की के एक जहाज़ पर इस्राईली सैनिकों के हमले के बाद, अंकारा और तेल-अवीव के संबंध ख़राब हो गए थे, जिन्हें 6 साल बाद 2016 में एक समझौते के तहत बहाल किया गया था। msm