इस्राईली सैनिकों के हमले में 10 अन्य फ़िलिस्तीनी प्रदर्शनकारी घायल
Apr ०३, २०१८ ०८:२८ Asia/Kolkata
ग़ज्ज़ा पट्टी में फ़िलिस्तीनियों के ‘वापसी का अधिकार’ प्रदर्शनों के चौथे दिन भी प्रदर्शनकारियों और इस्राईली सैनिकों के बीच झड़पे हुई हैं।
इस्राईली सैनिकों ने शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों को तितर बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले फ़ायर किए, जिससे 10 प्रदर्शनकारी घायल हो गए।
शुक्रवार 30 मार्च को भूमि दिवस के अवसर पर इस्राईली सैनिकों ने ग़ज्ज़ा की सीमा पर फ़ायरिंग करके 18 प्रदर्शनकारियों को शहीद कर दिया था।
इस बीच, हमास के एक नेता इस्माईल रिज़वान ने कहा है कि शुक्रवार से शुरू होने वाले प्रदर्शन, नकबा दिवस तक जारी रहेंगे।
14 मई 1948 को ज़ायोनियों ने फ़िलिस्तीन में अपने अवैध शासन की स्थापना की घोषणा की थी, जिसे फ़िलिस्तीनी हर साल नकबा दिवस के रूप में मनाते हैं। msm
टैग्स