सऊदी युवराज ने ज़ायोनी शासन को औपचारिकता प्रदान कर दी
सऊदी अरब के युवराज ने फ़िलिस्तीनियों के अधिकारों की अनदेखी करते हुए ज़ायोनी शासन को औपचारिकता प्रदान कर दी है।
मोहम्मद बिन सलमान का मानना है कि सऊदी अरब के तख़्त पर बैठने के लिए अमरीका का समर्थन और इस्राईल को औपचारिकता प्रदान करना ज़रूरी है, इसलिए युवराज बनने के बाद से ही इस्राईल से सहयोग उनकी प्राथमिकता रही है।
बिन सलमान ने सोमवार को अमरीकी पत्रिका अटलांटिक से बात करते हुए कहा, इस्राईल के साथ रियाज़ के काफ़ी हित जुड़े हुए है और अगर रियाज़ और तेल-अवीव के बीच रिश्ते सामान्य हो जायेंगे तो इसका लाभ इस्राईल, फ़ार्स की खाड़ी के अरब देशों, मिस्र और जॉर्डन जैसे देशों को अधिक होगा।
सऊदी युवराज ने ऐसे समय में इस्राईल को औपचारिकता प्रदान करने का समर्थन किया है कि इस्राईली सैनिक शुक्रवार से आज तक 18 फ़िलिस्तीनी प्रदर्शनकारियों को मौत के घाट उतार चुके हैं। msm