फ़िलिस्तीनः प्रदर्शनकारियों और इस्राईली सेना में फिर झड़पें, कई लोग घायल
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i60590-फ़िलिस्तीनः_प्रदर्शनकारियों_और_इस्राईली_सेना_में_फिर_झड़पें_कई_लोग_घायल
फ़िलिस्तीन में ग़ज़्ज़ा के इलाक़े में प्रदर्शनकारियों और इस्राईली सैनिकों के बीच झड़पों में कोई लोग घायल हो गए हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr ०६, २०१८ १३:३८ Asia/Kolkata
  • फ़िलिस्तीनः प्रदर्शनकारियों और इस्राईली सेना में फिर झड़पें, कई लोग घायल

फ़िलिस्तीन में ग़ज़्ज़ा के इलाक़े में प्रदर्शनकारियों और इस्राईली सैनिकों के बीच झड़पों में कोई लोग घायल हो गए हैं।

फ़िलिस्तीनियों ने इस जुमे को भी भारी प्रदर्शन किया और गाड़ियों के टायर जलाकर रास्ते बंद कर दिए जबकि इस्राईली सैनिकों ने फ़िलिस्तीनियों पर फ़ायरिंग की और आंसू गैस के गोले दाग़े।

यह झड़पें गज़्ज़ा की सीमा के निकट हुई हैं। प्रदर्शनकारियों ने अतिग्रणहाकरी ज़ायोनी सैनिकों पर पत्थर फेंके जबकि ज़ायोनी सैनिकों ने फ़ायरिंग की।

ग़ज़्ज़ा स्थित स्वास्थ्य मंत्रालय के का कहना है कि पिछले सप्ताह ज़ायोनी सैनिकों की फ़ायरिंग में घायल होने वाला एक फ़िलिस्तीनी आज चल बसा। इस तहर गत तीस मार्च को फ़िलिस्तीनियों के प्रदर्शन शुरू होने के बाद से अब तक झड़पों में शहीद होने वाले फ़िलिस्तीनियों की संख्या 21 हो गई है।

फ़िलिस्तीनी 30 मार्च को भूमि दिवस मनाते हैं और इस दिन प्रदर्शन करके अपने उन क्षेत्रों में वापस जाने के अधिकार पर बल देते हैं जिन पर इस्राईल ने क़ब्ज़ा कर रखा है।

इस्राईल को इस बात पर गहरी चिंता है कि फ़िलिस्तीनियों में जागरूकता और आक्रोश में लगातार वृद्धि हो रही है जिससे फ़िलिस्तीन पर इस्राईल के ग़ैर क़ानूने क़ब्ज़े को जारी रख पाना कठिन होता जा रहा है।