अंसारुल्लाह की कार्यवाही में सऊदी सेना का रडार प्रतिष्ठान ध्वस्त
यमनी सेना और स्वयंसेवी बल अंसारुल्लाह ने रविवार को दक्षिणी सऊदी अरब के असीर प्रांत में उस प्रतिष्ठान पर बैलिस्टिक मीज़ाईल मारा जिस पर रडार लगा हुआ था।
अंसारुल्लाह की वेबसाइट के अनुसार, यमनी फ़ोर्सेज़ ने यह कार्यवाही असीर प्रांत के ख़मीस मुशय्यत शहर में की, जिसमें उक्त प्रतिष्ठान ध्वस्त हो गया।
दूसरी ओर अलमसीरा टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार, यमनी फ़ोर्सेज़ ने पश्चिमी यमन के तट पर सऊदी अरब के भाड़े के सैनिकों के ठिकाने पर कार्यवाही की, जिसमें कई सैनिक मारे गए या घायल हुए।
दक्षिण-पश्चिमी यमन के तइज़ प्रांत में यमनी फ़ोर्सेज़ की कार्यवाही में भाड़े के कई सैनिक मारे गए।
इस बीच यमनी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब के भाड़े के सैनिकों ने उत्तरी यमन के सअदा प्रांत में तोपख़ाने से हमला किया जिसमें 2 नागरिक मारे गए।
उधर अलमयादीन टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार, पश्चिमी यमन के हुदैदा प्रांत के दक्षिण में स्थित जर्राही क्षेत्र में अतिक्रमणकारी सऊदी सैनिकों ने हमला किया जिसमें 2 लोग हताहत और 3 अन्य घायल हुए।
सऊदी अरब यमन पर 26 मार्च 2015 से हमला कर रहा और इसी तरह उसने यमन की ज़मीनी, हवाई और समुद्री नाकाबंदी कर रखी है।
यमन पर सऊदी अरब के हमलों में दसियों हज़ार बेगुनाह हताहत व घायल हुए हैं।(MAQ/N)