वापसी मार्च, षड्यंत्रकारियों के मुंह पर ज़ोरदार तमांचा हैः नसरुल्लाह
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i60740-वापसी_मार्च_षड्यंत्रकारियों_के_मुंह_पर_ज़ोरदार_तमांचा_हैः_नसरुल्लाह
लेबनान के हिज़बुल्लाह आंदोलन के महासचिव सैयद हसन नसरुल्लाह ने फ़िलीस्तीनी जनता के भव्य वापसी मार्च को सेंचुरी डील नामक षड्यंत्र तैयार करने वालों के मुंह पर ज़ोरदार तमाचा क़रार दिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr ०९, २०१८ ०५:५७ Asia/Kolkata
  • वापसी मार्च, षड्यंत्रकारियों के मुंह पर ज़ोरदार तमांचा हैः नसरुल्लाह

लेबनान के हिज़बुल्लाह आंदोलन के महासचिव सैयद हसन नसरुल्लाह ने फ़िलीस्तीनी जनता के भव्य वापसी मार्च को सेंचुरी डील नामक षड्यंत्र तैयार करने वालों के मुंह पर ज़ोरदार तमाचा क़रार दिया है।

दक्षिणी लेबनान के शहर नबतिया में चुनावी जनसभा को वीडियो कांफ्रेंसिंग द्वारा संबोधित करते हुए सैयद हसन नसरुल्लाह ने कहा है कि ग़ज़्ज़ा की जनता ने अपने वापसी मार्च के माध्यम से बहादुरी के साथ अतिग्रहणकारियों का मुक़ाबला किया है और वह निरंतर उनके मुकाबले में डटी हुई है और यह मार्च सेंचुरी डील तैयार करने वालों के मुंह पर ज़ोरदार तमाचा है।

उन्होंने कहा कि अमरीका और ज़ायोनी शासन ने लेबनान में प्रतिरोध आंदोलन को समाप्त करने के लिए जो कुछ कर सकते थे किया लेकिन प्रतिरोध आंदोलन और उसकी शक्ति हर लेबनानी नागरिक के अस्तित्व में पाई जाती है।

सैयद हसन नसरुल्लाह ने आगामी आम चुनाव के महत्व पर ज़ोर देते हुए सभी लेबनानी नागरिकों से कहा कि वे आम चुनाव में व्यापक रूप से भाग लें।

ज्ञात रहे कि लेबनान में संसदीय चुनाव छह मई को होंगे। (ak)