इस्राईल ने सीरिया पर मीज़ाइल हमले की बात मानी
ज़ायोनी शासन के युद्ध मंत्री ने सांकेतिक रूप से इस बात को स्वीकार किया है कि सीरिया के होम्स प्रांत में सैन्य अड्डे पर इस्राईल ने मीज़ाइल हमला किया है।
एविग्डर लेबरमैन ने इस्राईल के येदीओत अहरोनोथ से बात करते हुए माना कि सोमवार की सुबह सीरिया के होम्स प्रांत के टी-फ़ोर एयर बेस पर हुए मीज़ाइल हमले में तेल अवीव का हाथ है और इस्राईली वायु सेना सीरिया में अभियान के बाद लौट आई है। रूसी रक्षा मंत्रालय ने भी बताया है कि इस्राईल के दो युद्धक विमानों ने सोमवार की सुबह होम्स के एक एयर बेस पर हमला किया है।
सीरिया के होम्स प्रांत में स्थित टी-फ़ोर एयर बेस पर सोमवार की सुबह मीज़ाइल हमला हुआ जिसमें कई लोग हताहत व घायल हो गए। उधर सीरिया की सरकारी समाचार एजेंसी ने बताया है कि देश की वायु रक्षा यूनिट ने आठ मीज़ाइलों को हवा में ही तबाह कर दिया। ज़ायोनी शासन इससे पहले भी आतंकियों के समर्थन में सीरिया के कई ठिकानों पर मीज़ाइल फ़ायर कर चुका है। एेसे ही एक हमले में सीरिया ने इस्राईल के एक एफ़-16 विामन को मार गिराया था। (HN)