करकूक में बग़दादी का सबसे क़रीबी साथी मारा गया
Apr ०९, २०१८ १४:५३ Asia/Kolkata
इराक़ की सेना और स्वंयसेवी बलों द्वारा आतंकियों के ख़िलाफ़ चलाए जा रहे अभियान के दौरान दाइश के सरग़ना बग़दादी का सबसे क़रीबी साथी मारा गया है।
मेहर समाचार एजेंसी ने ख़बर दी है कि सोमावार को इराक़ी सेना ने स्वयंसेवी बलों के साथ मिलकर करकूक के इलाक़े में चलाए गए सर्च अभियान के दौरान तकफ़ीरी आतंकवादी गुट दाइश के प्रमुख के सबसे क़रीबी साथी के होने की सूचना मिली, सूचना मिलते ही इराक़ी सुरक्षा बलों ने चारों ओर से उस इलाक़े को घेर लिया।
दोनों ओर से हुई फ़ायरिंग के बाद इराक़ी सेना और स्वयंसेवी बलों ने बग़दादी के साथी को मार गिराया। प्राप्त रिपोर्टों के अनुसार इस कार्यवाही के दौरान इराक़ी सेना को कुछ ऐसे महत्वपूर्ण साक्ष्य मिले हैं जिसमें इराक़ में सक्रीय दाइश के कुछ मुख्य कमांडरों की लिस्ट है। (RZ)
टैग्स