अमरीका ने जताई सीरिया पर हमले की संभावना
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i60794-अमरीका_ने_जताई_सीरिया_पर_हमले_की_संभावना
अमरीका के रक्षा मंत्री जेम्स मेटिस ने सीरिया पर हमले की संभावना से इनकार नहीं किया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr ०९, २०१८ १५:१७ Asia/Kolkata
  • अमरीका ने जताई सीरिया पर हमले की संभावना

अमरीका के रक्षा मंत्री जेम्स मेटिस ने सीरिया पर हमले की संभावना से इनकार नहीं किया है।

सोमवार को पूछे गए इस सवाल के जवाब में कि क्या पूर्वी ग़ोता के दोमा इलाक़े में रासायनिक हमले के कारण, अमरीका दमिश्क़ पर हमला करेगा? मेटिस ने कहा, इस संबंध में मेज़ पर हमारे सामने समस्त विकल्प मौजूद हैं।

एक पत्रकार के सवाल के जवाब में मेटिस ने कहा, इस समय कोई भी प्रतिक्रिया संभव है।

सोमवार की सुबह, इस्राईल ने सीरिया के होम्स में एक सैन्य हवाई अड्डे पर कई मिसाइल फ़ायर किए थे।

इस्राईल के इन मिसाइलों को सीरिया की मिसाइल रक्षा प्रणाली ने ध्वस्त कर दिया।

इस्राईल ने सीरियाई सैन्य अड्डे को ऐसी स्थिति में निशाना बनाया है कि पूर्वी ग़ोता में आतंकवादी गुटों के ख़िलाफ़ सीरियाई सेना के अभियान की शुरूआत से ही, अमरीका और पश्चिमी देश दमिश्क़ पर रासायनिक हथियारों के प्रयोग का आरोप लगा रहे हैं।

अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने रविवार को रूस और ईरान को भी दोमा में रासायनिक हमले का ज़िम्मेदार क़रार दिया था और धमकी दी थी कि इसके लिए उन्हें भारी क़ीमत चुकाना पड़ेगी। msm