इराक़, रोमादी में आतंकियों का एक और घिनौना चेहरा सामने आया
पश्चिमी इराक़ के अंबार प्रांत के आप्रेशनल कमान्डर ने उत्तरी रोमादी में सामूहिक क़ब्रों का पता लगाया है जिसमें जले हुए शव दफ़्न किए गये थे।
इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार इस सामूहिक क़ब्र को इराक़ी सेना ने गुरुवार को उत्तरी रोमादी के तराबशा क्षेत्र में बरामद किया है।
इससे पहले इराक़ की सेना ने वर्ष 2016 में रोमादी में तीन सामूहिक कब्रो का पता लगाया था जिसे दाइश के आतंकियों ने बनाया था। इराक़ी सेना ने बताया है कि अब तक आतंकियों के क़ब्ज़े वाले क्षेत्रों से दसियों सामूहिक क़ब्रों को बरामद किया जा चुका है।
बताया जाता है कि आतंकवादी गुट दाइश ने अपने नियंत्रण वाले क्षेत्रों में उन लोगों को मौत के घाट उतार देते थे जो उनका कहना मानने से इन्कार कर देते थे और उनको सामूहिक क़ब्र में दफ़्न कर देते थे।
आतंकवादी गुट दाइश ने 2014 में अमरीका और उसके अरब तथा पश्चिम समर्थित आतंकवादियों ने इराक़ के कई क्षेत्रों पर क़ब्ज़ा कर लिया था और स्थानीय लोगों पर अथाह अत्याचार किए। (AK)