सीरिया पर हमले का सपना देखने वालों को फिर निराशा
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i61040-सीरिया_पर_हमले_का_सपना_देखने_वालों_को_फिर_निराशा
सीरिया के विरुद्ध अमरीका के संभावित हमले का अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विरोध किया जा रहा है जबकि रूस ने सीरिया में रासायनिक हथियारों के प्रयोग के दावों की जांच करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय निरिक्षकों को दमिश्क़ भेजने पर बल दिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr १३, २०१८ १५:५४ Asia/Kolkata
  • सीरिया पर हमले का सपना देखने वालों को फिर निराशा

सीरिया के विरुद्ध अमरीका के संभावित हमले का अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विरोध किया जा रहा है जबकि रूस ने सीरिया में रासायनिक हथियारों के प्रयोग के दावों की जांच करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय निरिक्षकों को दमिश्क़ भेजने पर बल दिया है।

सीरिया पर हमले के उद्देश्य से राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प की अध्यक्षता में होने वाली अमरीकी की राष्ट्रीय सरक्षा परिषद की बैठक बिना किसी परिणाम के समाप्त हो गयी और वाइट हाऊस ने एक बार फिर कहा है कि ट्रम्प ने सीरिया पर हमले के बारे में अंतिम निर्णाय अभी नहीं लिया है।

वाइट हाऊस ने दावा किया है कि सीरिया की स्थिति के बारे रमें अमरीका और उसके घटकों के बीच सूचनाओं के आदान प्रदान और परामर्श का क्रम निरंतर जारी रहेगा।

दूसरी ओर ब्रिटिश प्रधानमंत्री के कार्यालय ने बताया है कि लंदन ने अमरीकी नेतृत्व में सीरिया के विरुद्ध सैन्य कार्यवाही में भाग लेने के लिए हामी भर ली है जिस पर विपक्ष के नेता जेरमी कोरबन ने कड़ी आलोचना की है। जेरमी कोरबन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि सीरिया के विरुद्ध सैन्य कार्यवाही के परिणाम में स्थिति और बदतर हो जाएगी।

उधर संयुक्त राष्ट्र संघ में रूस के स्थाई प्रतिनिधि वेस्ले नेबेन्ज़िया ने कहा कि सीरिया के विरुद्ध युद्ध से बचना समस्त देशों की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए।

ज्ञात रहे कि अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने गुरुवार को ट्वीट किया कि उन्होंने कभी नहीं कहा कि सीरियार पर हमला कब किया जाएगा, सीरिया पर हमला, त्वरित कभी भी हो सकता है और शायद कुछ समय बाद भी हो। (AK)