वापसी के हक़ की रैली जारी, 1 फ़िलिस्तीनी शहीद, 1000 घायल
Apr १४, २०१८ ०८:२२ Asia/Kolkata
ज़ायोनी सैनिकों ने ग़ज़़्ज़ा पट्टी की सीमा पर प्रदर्शन कर रहे फ़िलिस्तीनियों पर एक बार फिर फ़ायरिंग कर दी।
फ़िलिस्तीनी इन्फ़ारमेशन सेन्टर की रिपोर्ट के अनुसार फ़िलिस्तीनियों ने तीसरे शुक्रवार लगातार वापसी के हक़ की रैली निकाली जिस पर ज़ायोनी सैनिकों ने फ़ायरिंग कर दी।
रिपोर्ट में बताया गया है कि ग़ज़्ज़ा पट्टी की सीमा फ़िलिस्तीनियों ने इस्राईल के विरुद्ध प्रदर्शन किए जिसमें एक फ़िलिस्तीनी युवा शहीद और 968 फ़िलिस्तीनी घायल हुए।
दसियों हज़ार फ़िलिस्तीनियों ने तीसरे शुक्रवार को लगातार ग़ज़्ज़ाा पट्टी की सीमा पर वापसी के हक़ के समर्थन में नारे लगाए।
फ़िलिस्तीनी प्रदर्शनकारियों ने ग़ज़्ज़ा पट्टी की सीमा पर 25 मीटर फ़िलिस्तीनी ध्वज लहराया और अतिग्रहणकारियों के विरुद्ध गगनभेदी नारे लगाए। (AK)
टैग्स