ग़ज़्ज़ा पर इस्राईली सेना के हमले में 4 और फ़िलिस्तीनी शहीद
नाकाबंदी से घिरे ग़ज़्ज़ा पट्टी पर ज़ायोनी सेना के तोपख़ानो से हमले में कम से कम 4 फ़िलिस्तीनी शहीद हुए।
फ़िलिस्तीनी सूत्रों के अनुसार, शनिवार को ज़ायोनी सेना ने दक्षिणी ग़ज़्ज़ा में स्थित रफ़ह के पूर्वी भाग में फ़िलिस्तीनियों के एक गुट पर तोपख़ानों से हमला किया जिसमें 4 फ़िलिस्तीनी शहीद हुए।
फ़िलिस्तीन के स्वास्थ्य मंत्रालय ने इन शहीदों में से दो शहीदों के शव अस्पताल पहुंचने की सूचना दी जबकि राहत कर्मी अन्य शवों की तलाश में लगे हुए थे।
ज़ायोनी सेना ने यह हमला एसे समय किया है कि 30 मार्च 2018 से फ़िलिस्तीनियों की वतन वापसी के अधिकार नामक शुरु हुयी रैली पर अब तक ज़ायोनी सैनिकों के हमले में 39 फ़िलिस्तीनी शहीद और लगभग 4000 घायल हुए है।
वतन वापसी का अधिकार नामक रैली 15 मई 2018 तक जारी रहेगी कि इस दिन फ़िलिस्तीन की धरती पर ज़ायोनी शासन के अवैध वजूद की वर्षगांठ है। (MAQ/N)