इराक़ी और सीरियाई सेना मिलकर करेंगे दाइश के आतंकवादियों का सफ़ाया
इराक़ के प्रधान मंत्री हैदर अल-अबादी ने कहा है कि इराक़ी सेना सीरियाई सेना के सहयोग से पूर्वी सीरिया में दाइश के बचे-खुचे आतंकवादियों के ख़िलाफ़ अभियान चलायेगी।
रविवार को अल-इराक़िया टीवी चैनल की रिपोर्ट के मुताबिक़, इराक़ी प्रधान मंत्री अल-अबादी ने बग़दाद में पत्रकारों से बात करते हुए कहा, पूर्वी सीरिया में मौजूद दाइश के तत्व अभी इराक़ी राष्ट्र की सुरक्षा के लिए एक बड़ा ख़तरा हैं।
अल-अबादी का कहना था कि हमारे पास ऐसी सूचनाएं हैं कि तकफ़ीरी आतंकवादी गुट दाइश के तत्व इराक़ में घुसकर आत्मघाती हमले करना चाहते हैं।
इराक़ी प्रधान मंत्री ने कहा, आतंकवादी इराक़ और क्षेत्र की सुरक्षा के लिए ख़तरा हैं, लेकिन हम सीरिया की संप्रभुता का सम्मान करते हुए, दमिश्क़ के सहयोग से ही इस देश की सीमा में सैन्य कार्यवाही करेंगे। msm