इराक़ में 13 तकफ़ीरी आतंकवादियों को फांसी दे दी गई
Apr १७, २०१८ ०८:३२ Asia/Kolkata
इराक़ में 13 खूंख़ांर तकफ़ीरी आतंकवादियों को फांसी के फंदे पर लटका दिया गया है।
इराक़ के न्याय मंत्रालय के मुताबिक़, अदालत ने इन आतंकवादियों को आतंकवादी हमलों में लिप्त होने का दोषी ठहराया था और मौत की सज़ा सुनाई थी।
इन आतंकवादियों पर कार बम धमाकों और इराक़ी सुरक्षा बलों की हत्या जैसे संगीन आरोप थे।
इराक़ के न्याय मंत्रालय ने 2017 से मौत की सज़ा पाने वाले आतंकवादियों की सज़ा पर अमल करने की प्रक्रिया शुरू की है।
इराक़ी सरकार का कहना है कि जो लोग भी इराक़ी जनता का ख़ून बहाने में लिप्त रहे हैं, उन्हें कड़ी से कड़ी सज़ा का सामना करना पड़ेगा।
इस बीच, इराक़ के सामर्रा शहर में पुलिस चैक पोस्ट के निकट एक आत्मघाती धमाके में दो लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए हैं। msm
टैग्स