अरब संघ की बैठक, फ़िलिस्तीनियों के लिए परिणामहीन रहीः फ़िलिस्तीनी नेता
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i61310-अरब_संघ_की_बैठक_फ़िलिस्तीनियों_के_लिए_परिणामहीन_रहीः_फ़िलिस्तीनी_नेता
तेहरान में फ़िलिस्तीन के जेहादे इस्लामी आंदोलन के प्रतिनिधि ने कहा है कि सऊदी अरब में अरब संघ के राष्ट्राध्यक्षों की बैठक परिणामहीन रही थी क्योंकि इसमें फ़िलिस्तीन के बारे में कोई बात नहीं हुई और अरब देशों का दृष्टिकोण, ज़ायोनियों से बहुत निकट रहा है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr १८, २०१८ ११:१० Asia/Kolkata
  • अरब संघ की बैठक, फ़िलिस्तीनियों के लिए परिणामहीन रहीः फ़िलिस्तीनी नेता

तेहरान में फ़िलिस्तीन के जेहादे इस्लामी आंदोलन के प्रतिनिधि ने कहा है कि सऊदी अरब में अरब संघ के राष्ट्राध्यक्षों की बैठक परिणामहीन रही थी क्योंकि इसमें फ़िलिस्तीन के बारे में कोई बात नहीं हुई और अरब देशों का दृष्टिकोण, ज़ायोनियों से बहुत निकट रहा है।

तेहरान में फ़िलिस्तीन के जेहादे इस्लामी आंदोलन के प्रतिनिधि नासिर अबू शरीफ़ ने बुधवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि फ़िलिस्तीन का मुद्दा अरब और इस्लामी जगत का महत्वपूर्ण मुद्दा है। उन्होंने कहा कि फ़िलिस्तीनियों की वापसी का हक़, अंतर्राष्ट्रीय प्रस्ताव में स्वीकार किया गया है और इस पर बल भी दिया गया है किन्तु फ़िलिस्तीनी जनता ने अरब योजनाओं से निराश होने के बाद यह ज़िम्मेदारी स्वयं ही उठा ली है।

जेहादे इस्लामी के प्रतिनिधि ने कहा कि ज़ायोनी शासन ने फ़िलिस्तीनी जनता को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए बहुत कार्यवाही की है। उनका कहना था कि इन समस्त षड्यंत्रों और कार्यवाहियों का लक्ष्य, फ़िलिस्तीनी जनता को घुटने टेकने पर विवश करना है किन्तु फ़िलिस्तीनी कभी नहीं झुके और ज़ायोनी शासन को कभी भी आधिकारिक रूप से स्वीकार नहीं किया। (AK)