दक्षिणी दमिश्क़ में आतंकियों के ठिकाने पर सेना की कार्यवाही
लंदन में स्थित सीरिया के तथाकथित मानवाधिकार केन्द्र ने दक्षिणी दमिश्क़ में आतंकियों के नियंत्रण वाले क्षेत्रों में सेना के हमलों की सूचना दी है।
लेबनान की अनश्रा वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार लंदन में स्थित सीरिया के तथाकथित मानवाधिकार केन्द्र ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि सीरिया की सेना ने दक्षिणी दमिश्क़ में दाइश के ठिकानों पर भीषण कार्यवाही की है।
इस केन्द्र का कहना है कि यह कार्यवाही, इन क्षेत्रों से आतंकियों को खदेड़ने की भूमिका के लिए अंजाम दी गयी है।
रिपोर्ट में इस प्रकार बताया गया है कि दक्षिणी दमिश्क़ के यरमूक कैंप में मौजूद आतंकवादियों ने दमिश्क़ के ज़ाहिरा अलजदीदा और बुस्तान दूर नामक क्षेत्रों पर दो मार्टर गोले फ़ायर किए।
दूसरी ओर सीरिया की सशस्त्र सेना के प्रमुख ने पिछली रात एक बयान जारी करके कहा कि पूर्वी ग़ोता से पूर्ण रूप से आतंकवादियों को खदेड़ दिया गया है।
उधर लेबनान में शरण लिए हुए 499 सीरियाई लोगों ने बुधवार को वर्षों विस्थापित रहने के बाद लेबनान छोड़ दिया और अपने देश लौट आए। (AK)