यमनी फ़ोर्सेज़ ने अमरीकी ड्रोन मार गिराया
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i61362-यमनी_फ़ोर्सेज़_ने_अमरीकी_ड्रोन_मार_गिराया
यमनी फ़ोर्सेज़ ने अमरीका के एक ड्रोन को मार गिराया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr १९, २०१८ ०२:०१ Asia/Kolkata
  • यमनी फ़ोर्सेज़ ने अमरीकी ड्रोन मार गिराया

यमनी फ़ोर्सेज़ ने अमरीका के एक ड्रोन को मार गिराया है।

अलमयादीन टीवी चैनल के अनुसार, यमन के एयर डिफ़ेन्स सिस्टम ने देश के पश्चिमी प्रांत हुदैदा में इस ड्रोन को मार गिराया जो एमक्यू-9 श्रेणी का था। अलमयादीन टीवी चैनल ने यमन के एक सैन्य सूत्र के हवाले से आयी इस ख़बर का और ब्योरा नहीं दिया। 

दूसरी ओर यमनी सेना और स्वयंसेवी बल अंसारुल्लाह ने तइज़ के दक्षिण-पश्चिम में स्थित तटवर्ती ज़िले अलमुख़ा में सऊदी अरब के भाड़े के सैनिकों के कैंप और यूएई के पेट्रियट मीज़ाईल तंत्र को निशाना बनाया। 

इसी तरह यमनी फ़ोर्सेज़ ने बुधवार की शाम दक्षिणी सऊदी अरब के नजरान में बिजली घर और ज़ी़ज़ान में एयरपोर्ट पर बद्र-1 बैलिस्टिक मीज़ाईल से कार्यवाही की। 

यमन पर सऊदी अरब ने अमरीका सहित कई देशों के समर्थन से 26 मार्च 2015 को हमला शुरु किया जिसमें अब तक 14000 से ज़्यादा बेगुनाह नागरिक हताहत हुए, दसियों हज़ार घायल हुए हैं, जबकि दसियों लाख बेघर हुए हैं। 

सऊदी अरब के हमले के कारण यमन को पिछले कुछ दशकों का सबसे ख़तरनाक खाद्य संकट का सामना है। (MAQ/N)