सऊदी अरबः चेकपोस्ट पर फ़ायरिंग चार सुरक्षाकर्मी हताहत
Apr २०, २०१८ ०७:५९ Asia/Kolkata
सऊदी अरब में एक चेकपोस्ट पर फ़ायरिंग में चार सुरक्षाकर्मी मारे गए हैं और चार घायल हो गए हैं।
सऊदी अरब के दक्षिणी प्रांत अलअसीर में एक चेकपोस्ट पर हमला हुआ है। इस मामले में अधिकारियों का कहना है कि कई संदिग्धों की पहिचान कर ली गई है और दो की गिरफ़तारी भी हो गई है।
पुलिस ने बस इतना कहा है कि गिरफ़तार किए गए दोनों संदिग्ध सऊदी नागरिक हैं इसके अलावा उनके बारे में कोई ब्योरा नहीं दिया गया है।
इससे पहले गत वर्ष सऊदी अरब के शहर जिद्दा में एक शाही महल के बाहर होने वाली फ़ायरिंग में दो सुरक्षा कर्मी मारे गए थे और तीन घायल हो गए थे।
एक 28 वर्षीय व्यक्ति गाड़ी चलाता हुआ जिद्दा के अस्सलाम महल के दरवाज़े तक पहुंच गया और उसने सुरक्षाकर्मियों पर गोली चला दी।
टैग्स