सऊदी अरबः चेकपोस्ट पर फ़ायरिंग चार सुरक्षाकर्मी हताहत
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i61422-सऊदी_अरबः_चेकपोस्ट_पर_फ़ायरिंग_चार_सुरक्षाकर्मी_हताहत
सऊदी अरब में एक चेकपोस्ट पर फ़ायरिंग में चार सुरक्षाकर्मी मारे गए हैं और चार घायल हो गए हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr २०, २०१८ ०७:५९ Asia/Kolkata
  • सऊदी अरबः चेकपोस्ट पर फ़ायरिंग चार सुरक्षाकर्मी हताहत

सऊदी अरब में एक चेकपोस्ट पर फ़ायरिंग में चार सुरक्षाकर्मी मारे गए हैं और चार घायल हो गए हैं।

सऊदी अरब के दक्षिणी प्रांत अलअसीर में एक चेकपोस्ट पर हमला हुआ है। इस मामले में अधिकारियों का कहना है कि कई संदिग्धों की पहिचान कर ली गई है और दो की गिरफ़तारी भी हो गई है।

पुलिस ने बस इतना कहा है कि गिरफ़तार किए गए दोनों संदिग्ध सऊदी नागरिक हैं इसके अलावा उनके बारे में कोई ब्योरा नहीं दिया गया है।

इससे पहले गत वर्ष सऊदी अरब के शहर जिद्दा में एक शाही महल के बाहर होने वाली फ़ायरिंग में दो सुरक्षा कर्मी मारे गए थे और तीन घायल हो गए थे।

एक 28 वर्षीय व्यक्ति गाड़ी चलाता हुआ जिद्दा के अस्सलाम महल के दरवाज़े तक पहुंच गया और उसने सुरक्षाकर्मियों पर गोली चला दी।