पैंतिस लाख इराक़ी अपने घरों को वापसः जासिम अलजाफ़
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i61452-पैंतिस_लाख_इराक़ी_अपने_घरों_को_वापसः_जासिम_अलजाफ़
इराक़ के पलायन मंत्री ने बताया है कि साढ़े तीन मिलयन अर्थात पैंतिस लाख पलायनकर्ता इराक़ी अपने घरों को वापस आ चुके हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr २०, २०१८ १३:३६ Asia/Kolkata
  • पैंतिस लाख इराक़ी अपने घरों को वापसः जासिम अलजाफ़

इराक़ के पलायन मंत्री ने बताया है कि साढ़े तीन मिलयन अर्थात पैंतिस लाख पलायनकर्ता इराक़ी अपने घरों को वापस आ चुके हैं।

फ़ार्स न्यूज़ एजेन्सी के अनुसार आतंकवादी गुट दाइश के हमलों के कारण अपना घरबार छोड़कर भाग जाने वाले लाखों इराक़ी अब वापस आ चुके हैं।  इराक़ के पलायनमंत्री जासिम अलजाफ़ ने कहा कि हमने एक बहुत बड़ा अभियान चलाकर पैतिस लाख इराक़ी पलायनकर्ताओं को वापस उनके घर पहुंचाया है।  उन्होंने कहा कि कुल इराक़ी पलायनकर्ताओं की संख्या पचास लाख है जिसमें से पैंतिस लाख को हम वापस लाने में सफल रहे हैं।  इराक़ के पलायनमंत्री ने बताया कि अब हमारा मुख्य धयान वापस आने वाले इन पलायनकर्ताओं को बसाने पर केन्द्रित होगा।

ज्ञात रहे कि क्रूर आतंकवादी गुट दाइश के पाश्चिक हमलों और हिंसक कार्यवाहियों के कारण बड़ी संख्या में इराक़ी, अपने घर छोड़ने पर विवश हुए थे।