पश्चिमी ग़ोता में संघर्ष विराम पर सहमति
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i61454-पश्चिमी_ग़ोता_में_संघर्ष_विराम_पर_सहमति
सीरिया की राजधानी दमिश्क़ के क्षेत्र पश्चिमी ग़ोता में मौजूद आतंकवादी गुटों से संघर्ष विराम में यह तै पाया है कि इन आतंकवादियों को इदलिब और पूर्वी मरूस्थल भेजा जाएगा।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr २०, २०१८ १३:५७ Asia/Kolkata
  • पश्चिमी ग़ोता में संघर्ष विराम पर सहमति

सीरिया की राजधानी दमिश्क़ के क्षेत्र पश्चिमी ग़ोता में मौजूद आतंकवादी गुटों से संघर्ष विराम में यह तै पाया है कि इन आतंकवादियों को इदलिब और पूर्वी मरूस्थल भेजा जाएगा।

अलअख़बार टीवी चैनेल ने शुक्रवार को रिपोर्ट दी है कि यह समझौता, आतंकवादी गुट के आत्म समर्पण के बाद हुआ है।  इस समझौते के अनुसार पश्चिमी ग़ोता में मौजूद आतंकवादियों को यहां से निकलना होगा।  यदि कोई आतंकवादी यहां पर रुकना चाहता है तो पहले उसकी खोजबीन की जाएगी।  इसी बीच आतंकवादियों का एक गुट सीरिया के पूर्व में स्थित मरूस्थल की ओर रवाना हो चुका है जबकि एक अन्य गुट इदलिब प्रांत की ओर चला गया।

उधर अलमयादीन टीवी चैनेल की रिपोर्ट के अनुसार पश्चिमी ग़ोता में अभी 1200 से अधिक दाइश के आतंकवादी मौजूद हैं।  इन आतंकवादियों को क्षेत्र छोड़कर सीरिया के पूर्वी मरूस्थल जाना होगा जबकि नुस्रा फ्रंट के आतंकवादियों को इदलिब भेजा जाएगा।

ज्ञात रहे कि आतंकवादियों के अन्तिम गढ डूमा को स्वतंत्र कराने के बाद सीरिया की सेना, दक्षिणी दमिश्क़ के क्षेत्रों में तैनात है जो वहां पर मौजूद आतंकवादियों को निकाल बाहर करने का अभियान चला रही है।