दमिश्क़ के पास का ज़ैन इलाक़ा हुआ आज़ाद
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i61564-दमिश्क़_के_पास_का_ज़ैन_इलाक़ा_हुआ_आज़ाद
सीरियाई सेना ने तकफ़ीरी आतंकवादियों के कब्ज़े से दमिश्क के दक्षिण में स्थित एक महत्वपूर्ण इलाक़े ज़ैन को आज़ाद करा लिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr २२, २०१८ १२:१३ Asia/Kolkata
  • दमिश्क़ के पास का ज़ैन इलाक़ा हुआ आज़ाद

सीरियाई सेना ने तकफ़ीरी आतंकवादियों के कब्ज़े से दमिश्क के दक्षिण में स्थित एक महत्वपूर्ण इलाक़े ज़ैन को आज़ाद करा लिया है।

दमिश्क़ के रक्षा एवं सैन्य सूत्रों ने बताया है कि “यलदा” और “अलहजरुल असवद” इलाक़े के बीच में स्थित एक महत्वपूर्ण और स्ट्रेजिक क्षेत्र “ज़ैन” शनिवार से जारी आतंकी गुट जैशुल इस्लाम के साथ भीषण झड़प के बाद आज़ाद करा लिया गया है। सीरियाई सेना की इस कार्यवाही में आतंकवादी गुट के कई आतंकी मारे गए और घायल हुए हैं।

सीरियाई सेना के एक कमांडर ने कहा है कि दमिश्क़ और पूर्वी ग़ोता के लगभग सभी क्षेत्र आतंकियों के रॉकेट हमलों की रेंज से काफ़ी दूर हो गए हैं। पिछले तीन वर्षों के दौरान, दमिश्क़ और उसके आस-पास के इलाक़ों पर आतंकियों द्वारा किए गए रॉकेट हमलों के कारण हज़ारों सीरियाई आम नागरिक मारे गए और घायल हुए हैं।

उल्लेखनीय है कि हाल के कुछ दिनों के दौरान, सीरियाई सेना ने तकफ़ीरी आतंकवादी गुट जैशुल इस्लमाल को भारी जानी, माली और वित्तीय नुक़सान पहुंचाया है और साथ ही कई इलाक़ों से पीछे हटने पर मजबूर कर दिया है। (RZ)