सीरिया- इराक़ सीमा पर दाइश के 36 आतंकी ढेर
इराक़ के संयुक्त आप्रेशनल कमान्ड के प्रवक्ता ने कहा कि रविवार की रात सीरिया से मिली सीमा पर वायु सेना की कार्यवाही में दाइश के 36 आतंकी मारे गये।
इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार जनरल यहिया रसूल ने बताया कि इराक़ी वायु सेना के युद्धक विमानों ने सीरिया से मिली सीमा पर दाइश के आतंकियों के ठिकानों का पता लगाकर भीषण बमबारी की।
इस बयान में आया है कि इन आतंकवादियों में कई सरग़ना भी शामिल थे और यह इराक़ी सीमा सुरक्षा बलों पर हमला करने की योजना बना रहे थे।
इराक़ में दाइश की पराजय के बावजूद दाइश के आतंकवादी सीरिया से मिले सीमावर्ती क्षेत्रों में फैल गये हैं और वहां से आतंकवादी कार्यवाहियां अंजाम देते हैं।
इराक़ी सेना और स्वयं सेवी बलों ने हालिया सप्ताह के दौरान सीरिया से मिली सीमा पर दाइश के बचे आतंकियों की खोज के लिए आप्रेशन शुरु किया है। (AK)