इस्राईली सैनिकों के हमले में 24 फ़िलिस्तीनी घायल
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i61648-इस्राईली_सैनिकों_के_हमले_में_24_फ़िलिस्तीनी_घायल
ज़ायोनी शासन के सैनिकों ने बैतुल मुक़द्दस और जॉर्डन नदी के पश्चिमी किनारे में हमला करके 24 फ़िलिस्तीनियों को गिरफ़्तार कर लिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr २३, २०१८ १४:०४ Asia/Kolkata
  • इस्राईली सैनिकों के हमले में 24 फ़िलिस्तीनी घायल

ज़ायोनी शासन के सैनिकों ने बैतुल मुक़द्दस और जॉर्डन नदी के पश्चिमी किनारे में हमला करके 24 फ़िलिस्तीनियों को गिरफ़्तार कर लिया है।

इस्राईली सैनिकों ने सोमवार को अल-ख़लील, रामल्लाह, जनीन और बैतुल मुक़द्दस शहरों पर धावा बोल दिया और फ़िलिस्तीनियों के घरों की तलाशी ली।

बैतुल मुक़द्दस के पूरब में इस्राईली सैनिकों के हमले में कई फ़िलिस्तीनी घायल भी हो गए।

इस्राईली सैनिकों और फ़िलिस्तीनियों के बीच झड़पों के भी समाचार हैं। ज़ायोनी सैनिकों ने विरोध करने वाले फ़िलिस्तीनियों पर आंसू गैस के गोले दाग़े और बल प्रयोग किया।

इस्राईली सैनिक आए दिन विभिन्न बहानों से फ़िलिस्तीनियों को परेशान करते हैं और उनके घरों को ध्वस्त कर देते हैं।

इस्राईली जेलों में क़रीब 6400 फ़िलिस्तीनी बंद हैं, जिसमें 300 से अधिक बच्चे हैं। msm