दमिश्क़ में 49 तकफ़ीरी आतंकवादी ढेर
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i61808-दमिश्क़_में_49_तकफ़ीरी_आतंकवादी_ढेर
सीरियाई सेना ने राजधानी दमिश्क़ के उपनगरीय इलाक़ों में झड़प में के दौरान, 49 आतंकवादियों को मौत के घाट उतार दिया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr २६, २०१८ ०४:१७ Asia/Kolkata
  • दमिश्क़ में 49 तकफ़ीरी आतंकवादी ढेर

सीरियाई सेना ने राजधानी दमिश्क़ के उपनगरीय इलाक़ों में झड़प में के दौरान, 49 आतंकवादियों को मौत के घाट उतार दिया।

सीरियाई सरकार विरोधी लंदन स्थित एक सीरियाई मानवाधिकार संगठन की रिपोर्ट के मुताबिक़, दमिश्क़ में अल-यरमूक कैम्प और हजरुल अल-असवद इलाक़ों में दाइश के आतंकवादियों और सीरियाई सैनिकों के बीच भीषण झड़पे हुईं, जिसमें 49 आतंकवादी मारे गए।

सीरियाई सेना और स्वयं सेवी बल दमिश्क़ के दक्षिण में हजरुल अल-असवद और यरमूक कैम्प नामक इलाक़ों में दाइश और नुस्रा फ़्रंट के आतंकवादियों के ख़िलाफ़ अभियान चला रहे हैं।

9 दिन पहले सीरियाई सरकार और आतंकवादी गुटों के बीच, दमिश्क़ के इन इलाक़ों को ख़ाली करने के विषय में बातचीत किसी परिणाम तक नहीं पहुंच सकी, जिसके बाद सेना और स्वयं बलों ने तकफ़ीरी आतंकवादियों के ख़िलाफ़ व्यापक अभियान शुरू कर दिया।

सेना और स्वयं सेवी बलों ने यरमूक कैम्प और हजरुल अल-असवद इलाक़ों की पूर्ण रूप से घेराबंदी कर रखी है। msm