अरब देशों से फ़िलिस्तीनियों की गुहार
फ़िलिस्तीन की स्वतंत्रता नामक मोर्चे के उप प्रमुख ने अरब राष्ट्रों से मांग की है कि वह फ़िलिस्तीन के समर्थन के लिए अपनी सरकारों पर दबाव डालें।
अबू अहमद फ़ुआद ने शनिवार को अलमयादीन टीवी चैनल से बात करते हुए समस्त फ़िलिस्तीनी गुटों से मांग की है कि वे फ़िलिस्तीन की राष्ट्रीय परिषद की परिधि में एकत्रित हो जाएं और अपने प्रयासों को एकजुट बनाएं क्योंकि अब उनके सामने कोई विकल्प ही नहीं बचा है।
श्री फ़ुआद ने कहा कि अतिग्रहणकारियों के विरुद्ध बयान और घोषणापत्र जारी करना ही काफ़ी नहीं है बल्कि अरबों को फ़िलिस्तीनियों का समर्थन करना चाहिए ताकि ज़ायोनी शासन की अतिग्रहणकारी नीतियों का मुक़ाबला करने के लिए कोई योजना तैयार की जा सके।
अबू अहमद फ़ुआद ने कहा कि इस्राईल केवल फ़िलिस्तीनी राष्ट्र का अतिक्रमणकर्ता नहीं है बल्कि उसने पूरे मुसलमानों पर हमला किया है इसीलिए समस्त मुसलमानों को चाहिए कि वह इस्राईल के अत्याचारों के सामने एकजुट हो जाएं। (AK)