इस्राईल, ईरान के मुक़ाबले में अक्षम हैः पूर्व इस्राईली प्रधानमंत्री
इस्राईल के पूर्व प्रधानमंत्री ने स्वीकार किया है कि ईरान के मुक़ाबले में इस्राईल अक्षम है।
एहुद ओलमर्ट ने इस बात पर बल देते हुए कि इस्राईल में ईरान पर सैन्य हमला करने की क्षमता नहीं है, तेल अवीव के अधिकारियों को ईरान को छेड़ने से रोका है और कहा है कि यह इस्राईल के लिए एक बहुत बड़ा ख़तरा है। उन्होंने परमाणु समझौते के बारे में अमरीका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प की योजनाओं और इस समझौते में सुधार या इसे रद्द करने पर इस्राईली प्रधानमंत्री नेतनयाहू के आग्रह के बारे में कहा कि वे इन दोनों के विरोधी हैं।
ज्ञात रहे कि ईरान और गुट पांच धन एक (अमरीका, ब्रिटेन, फ़्रान्स, रूस, चीन व जर्मनी) के बीच होने वाले परमाणु समझौते या जेसीपीओए पर जनवरी 2016 से काम शुरू हो चुका है लेकिन अमरीकी सरकार इस लागू करने में निरंतर बाधाए डाल रही है। अमरीकी संसद के विधेयक के आधार पर राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प के पास 12 मई तक का समय है कि ईरान के ख़िलाफ़ प्रतिबंधों को निरस्त रखने के बारे में फ़ैसला करें। (HN)