यरमूक कैम्प से आतंकवादियों का निष्कासन शुरू
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i62088-यरमूक_कैम्प_से_आतंकवादियों_का_निष्कासन_शुरू
सीरिया के अल-अख़बारिया टीवी चैनल की रिपोर्ट के मुताबिक़, दमिश्क़ के दक्षिण में स्थित यरमूक कैम्प से आतंकवादियों का बाहर निकलना शुरू हो गया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May ०१, २०१८ ०७:१४ Asia/Kolkata
  • यरमूक कैम्प से आतंकवादियों का निष्कासन शुरू

सीरिया के अल-अख़बारिया टीवी चैनल की रिपोर्ट के मुताबिक़, दमिश्क़ के दक्षिण में स्थित यरमूक कैम्प से आतंकवादियों का बाहर निकलना शुरू हो गया है।

रिपोर्ट के मुताबिक़, सोमवार को पांच बसों में भरकर तकफ़ीरी आतंकवादियों को इस इलाक़े से बाहर निकाला गया।

सीरिया की सरकारी न्यूज़ एजेंसी सना ने रविवार को यरमूक कैम्प ख़ाली करने के बारे में सीरियाई सरकार और आतंकवादी गुटों के बीच होने वाले समझौते के बारे में ख़बर दी थी।

इस समझौते के आधार पर यरमूक कैम्प में फंसने वाले आतंकवादियों को इदलिब स्थानांतरित किया जाएगा, बदले में आतंकवादी गुट कफ़रिया और फ़ूआ क़स्बों में घिरे लोगों को आज़ाद करेंगे।

फ़िलिस्तीनियों शरणार्थियों का कैम्प यरमूक 2015 में तकफ़ीरी आतंकवादी गुटों दाइश और नुस्रा फ़्रंट के बीच झड़पों के लिए चर्चा में आया था, जिसके बाद इस पर दाइश के आतंकवादियों का क़ब्ज़ा हो गया था। msm