होम्स में आतंकवादियों को सीरियाई सेना का अल्टीमेटम
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i62094-होम्स_में_आतंकवादियों_को_सीरियाई_सेना_का_अल्टीमेटम
सीरियाई सेना ने होम्स प्रांत में आतंकवादियों को तीन दिन की मोहलत दी है कि आत्मसमर्पण कर दें या यह इलाक़ा छोड़कर चले जायें।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May ०१, २०१८ ०८:२८ Asia/Kolkata
  • होम्स में आतंकवादियों को सीरियाई सेना का अल्टीमेटम

सीरियाई सेना ने होम्स प्रांत में आतंकवादियों को तीन दिन की मोहलत दी है कि आत्मसमर्पण कर दें या यह इलाक़ा छोड़कर चले जायें।

प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़, सीरियाई सेना ने आतंकवादियों को आख़री मोहलत देते हुए कहा है कि आत्मसमर्पण करके राष्ट्रीय धारा में शामिल हो जायें या इलाक़ा छोड़कर इदलिब चले जायें।

इस बीच, सीरिया में राष्ट्रीय सुलह की निगरानी करने वाले रूसी केन्द्र के प्रमुख जनरल यूरी यूतूशोनकोव ने कहा है कि होम्स प्रांत में आतंकवादियों के हमले में 2 लोगों की मौत हो गई और 13 अन्य घायल हो गए हैं।

आतंकवादियों ने होम्स शहर के दो आवासीय इलाक़ों पर राकेट फ़ायर किए थे।

ग़ौरतलब है कि दो दिन पहले ही सीरियाई सरकार ने होम्स से आतंकवादियों के सफ़ाए के लिए विशेष कमांडोज़ तैनात किए हैं। msm