दक्षिणी सीरिया में भारी मात्रा में इस्राईली हथियार बरामद
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i62178-दक्षिणी_सीरिया_में_भारी_मात्रा_में_इस्राईली_हथियार_बरामद
सीरिया में इस्राईल की गतिविधियों के सुबूत आए दिन सामने आते रहते हैं और हालिया दिनों में एक बार फिर सीरिया में इस्राईली हथियार बरामद हुए हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May ०२, २०१८ १५:०२ Asia/Kolkata
  • इस्राईल ने आतंकवादियों की सहायता के लिए कई बार सीरिया पर हमला भी किया है।
    इस्राईल ने आतंकवादियों की सहायता के लिए कई बार सीरिया पर हमला भी किया है।

सीरिया में इस्राईल की गतिविधियों के सुबूत आए दिन सामने आते रहते हैं और हालिया दिनों में एक बार फिर सीरिया में इस्राईली हथियार बरामद हुए हैं।

सीरियाई समाचार एजेन्सी सना की रिपोर्ट के अनुसार " कुनैतरा" और " दरआ" में आतंकवादियों के लिए हथियारों और दवाओं की भारी खेप पकड़ी गयी है और पकड़ी गयी सारी चीज़ें, मेड इन इस्राईल हैं। 

सीरियाई सेना ने पिछले महीने भी दैरुज़्ज़ूर में इस्राईल में बने हथियार और सैन्य उपकरण दाइश के ठिकानों से बरामद किये थे। 

इस से पहले सीरियाई सेना ने  " अलमयादीन " क्षेत्र में अपने अभियान के दौरान भारी मात्रा में इस्राईली हथियार बरामद किये थे। 

इसी मध्य सीरियाई सेना ने " यरमूक" शरणार्थी शिविर में  आतंकवादी संगठन अन्नुस्रा फ्रंट के ठिकाने पर क़ब्ज़ा करने में सफलता प्राप्त कर ली है । सीरियाई सेना इस क्षेत्र में दाइश के ठिकाने पर हमले की तैयारी कर रही है।

सीरिया का संकट , सन 2011 में सऊदी अरब, अमरीका, और ब्रिटेन व फ्रांस सहित उनके घटकों की भारी सहायता से आतंकवादियों के बड़े हमलों से आरंभ हुआ और इस संकट का मक़सद, इस्राईल के हितों की रक्षा है। (Q.A.)