जापान अपने दूतावास को बैतुल मुक़द्दस स्थानांतरित नहीं करेगा: जापानी प्रधानमंत्री
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i62244-जापान_अपने_दूतावास_को_बैतुल_मुक़द्दस_स्थानांतरित_नहीं_करेगा_जापानी_प्रधानमंत्री
जापानी प्रधानमंत्री ने अमेरिकी राष्ट्रपति के बैतुल मुक़द्दस दूतावासों के स्थानांतरित करने के फ़ैसले की निंदा करते हुए कहा है कि जापान कभी भी अपने दूतावास को बैतुल मुक़द्दस स्थानांतरित नहीं करेगा।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May ०३, २०१८ १६:१० Asia/Kolkata
  • जापान अपने दूतावास को बैतुल मुक़द्दस स्थानांतरित नहीं करेगा: जापानी प्रधानमंत्री

जापानी प्रधानमंत्री ने अमेरिकी राष्ट्रपति के बैतुल मुक़द्दस दूतावासों के स्थानांतरित करने के फ़ैसले की निंदा करते हुए कहा है कि जापान कभी भी अपने दूतावास को बैतुल मुक़द्दस स्थानांतरित नहीं करेगा।

प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार जापान के प्रधानमंत्री शींज़ो आबे ने फ़िलिस्तीनी प्रशासन के प्रमुख महमूद अब्बास से मुलाक़ात के दौरान कहा कि जापान, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प के फ़ैसले से सहमत नहीं है। उन्होंने कहा कि जापान वॉशिंग्टन के फ़ैसले की निंदा करता है और भविष्य में भी कभी अपना दूतावास बैतुल मुक़द्दस स्थानांतरित नहीं करेगा।

फ़िलिस्तीनी प्रशासन के प्रमुख से मुलाक़ात में जापानी प्रधानमंत्री शींज़ो आबे ने इस बात पर बल दिया कि टोक्यो, मध्यपूर्व में शांति बाहाली के लिए अधिक प्रयास करेगा और उसमें अहम भूमिका भी निभाएगा।

फ़िलिस्तीनी प्रशासन के प्रमुख महमूद अब्बास ने इस भेटवार्ता में कहा कि स्वतंत्र फ़िलिस्तीनी राज्य की राजधानी केवल बैतुल मुक़द्दस ही होगी। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति के उस फ़ैसले की कड़े शब्दों में निंदा की जिसमें ट्रम्प ने बैतुल मुक़द्दस को ज़ायोनी शासन की राजधानी बताया था। महमूद अब्बास ने कहा कि फ़िलिस्तीनी राष्ट्र अमेरिकी राष्ट्रपति के इस अन्यायपूर्ण फ़ैसले के ख़िलाफ़ अंतिम सांस तक विरोध करता रहेगा। (RZ)