इस्राईल, सऊदी अरब का दुश्मन नहीः पूर्व सऊदी अधिकारी
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i62292-इस्राईल_सऊदी_अरब_का_दुश्मन_नहीः_पूर्व_सऊदी_अधिकारी
सऊदी अरब के रिटार्यड जनरल और रियाज़ में मध्यपूर्व रिसर्च इंस्ट्टीयूट के प्रमुख ने बार फिर बैतुल मुक़द्दस के अतिग्रहणकारी ज़ायोनी शासन का बचाव करते हुए कहा कि इस्राईल ने कभी भी हम पर हमला नहीं किया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May ०४, २०१८ २०:३५ Asia/Kolkata
  • इस्राईल, सऊदी अरब का दुश्मन नहीः पूर्व सऊदी अधिकारी

सऊदी अरब के रिटार्यड जनरल और रियाज़ में मध्यपूर्व रिसर्च इंस्ट्टीयूट के प्रमुख ने बार फिर बैतुल मुक़द्दस के अतिग्रहणकारी ज़ायोनी शासन का बचाव करते हुए कहा कि इस्राईल ने कभी भी हम पर हमला नहीं किया है।

सऊदी सेना के गुप्तचर विभाग के सेवानिवृत्त जनरल और मध्यपूर्व रिसर्च इंस्ट्टीयूट के प्रमुख अनवर इश्क़ी ने विदेशी समाचार एजेन्सी से बात करते हुए कहा कि फ़िलिस्तीनी सऊदी नागरिक नहीं हैं। बुद्धि की मांग यह है कि सऊदी अरब दूसरे देशों की रक्षा करने से पहले अपनी रक्षा करे।

अनवर इश्क़ी ने कहा कि उदाहरण स्वरूप यदि आपके और आपके पड़ोसी के घर में आग लगे तो स्वभाविक रूप से पहले आप अपने घर की आग बुझाएंगे।

उन्होंने इस बात का दावा करते हुए कि सऊदी अरब, ईरान के विरुद्ध युद्ध में अमरीकी और इस्राईली गठबंधन का हिस्सा नहीं बनेगा, कहा कि सऊदी अरब केवल एक हालत में ईरान और हिज़्बुल्लाह के विरुद्ध इस्राईल के युद्ध में भाग लेगा जब उनके कथनानुसार हिज़्बुल्लाह सऊदी अरब के शहरों पर हमला करेगा।

सऊदी अरब की गुप्तचर संस्था के पूर्व प्रमुख अनवर इश्क़ी ने इस्राईल का भरपूर बचाव करते हुए कहा कि इस्राईल को दुश्मन समझा जाता है किन्तु पूरे इतिहास में एक बार भी उसने सऊदी अरब पर हमला नहीं किया।

सऊदी अरब के रिटार्यड जनरल का यह बयान ऐसे समय में सामने आया है कि जब वह एक प्रभावी हस्ती के रूप में इस्राईल के साथ सऊदी अरब के संबंधों को सामान्य बनाने का भरपूर प्रयास कर रहे हैं और पिछले कुछ समय के दौरान वह कई बार इस्राईल का दौरा भी कर चुके हैं। (AK)