आयतुल्लाह सीस्तानी, जनता भ्रष्ट और निकम्मे नेताओं को वोट न दे
इराक़ के वरिष्ठ धर्मगुरु आयतुल्लाहिल उज़मा सैय्यद अली सीस्तानी ने देश की जनता से अपील की है कि 12 मई को होने वाले आम चुनाव में किसी भ्रष्ट प्रत्याशी को वोट न दें।
आयतुल्लाह सीस्तानी के प्रतिनिधि अब्दुल मेहदी अल-करबलाई के अनुसार, वरिष्ठ शिया धर्मगुरू ने अपने बयान में कहा है कि इराक़ी जनता को भ्रष्ट और निकम्मे नेताओं के जाल में नहीं फंसना चाहिए।
करबलाई के मुताबिक़, आयतुल्लाह सीस्तानी का कहना है कि उन्होंने समस्त प्रत्याशियों से एक विशेष दूरी बना रखी है और वे किसी ख़ास उम्मीदवार के समर्थन का एलान नहीं कर रहे हैं।
आयतुल्लाह सीस्तानी का कहना है कि पिछले चुनाव में जीतकर सरकार में बड़े बड़े मंत्रालय और पद लेने वाले कुछ नेताओं ने अपने पद का दुरुपयोग किया, भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया और जनता के पैसे को बर्बाद किया। msm