फिलिस्तीनः ग़ज़्ज़ा में धमाका, कस्साम ब्रिगेड के 6 सदस्य शहीद
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i62364-फिलिस्तीनः_ग़ज़्ज़ा_में_धमाका_कस्साम_ब्रिगेड_के_6_सदस्य_शहीद
फिलिस्तीनी क्षेत्र ग़ज़्ज़ा में शनिवार की शाम भीषण धमाके में हमास की सैन्य शाखा क़स्साम ब्रिगेड के 6 सदस्य मारे गये हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May ०६, २०१८ ०४:३७ Asia/Kolkata
  • फिलिस्तीनः ग़ज़्ज़ा में धमाका, कस्साम ब्रिगेड के 6 सदस्य शहीद

फिलिस्तीनी क्षेत्र ग़ज़्ज़ा में शनिवार की शाम भीषण धमाके में हमास की सैन्य शाखा क़स्साम ब्रिगेड के 6 सदस्य मारे गये हैं।

फिलिस्तीनुलयौम ने बताया है कि यह धमाका, " दैरुलबल्ह" इलाक़े के " अबूस्ता " नामक क्षेत्र में हुआ। 

अलआलम टीवी चैनल ने बताया है कि धमाका सन 2014 में इस्राईली युद्धक  विमान से फायरे किये गये एक राकेट को निष्क्रिय किये जाने के दौरान हुआ। 

हमास ने  एक बयान जारी करके बताया है कि यह धमाका, इस्राईली खुफिया एजेन्सियों का काम है। 

हमास ने कहा कि जांच से पता चलता है कि ज़ायोनी शासन  ने क़स्साम ब्रिगेड के सदस्यों को ठिकाने लगाने के लिए यह धमाका किया है। 

हमास के बयान में आया है कि इस्राईल के इस खुफिया अभियान और धमाके के बाद की योजना को वह मीडिया के सामने बताएगा।(Q.A.)