लेबनान संसदीय चुनाव में हिज़्बुल्लाह आधी से अधिक सीटों पर विजयी
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i62474-लेबनान_संसदीय_चुनाव_में_हिज़्बुल्लाह_आधी_से_अधिक_सीटों_पर_विजयी
लेबनान के संसदीय चुनाव के आरंभिक और अनाधिकारिक परिणाम के अनुसार हिज़्बुल्लाह और उसके घटकों ने संसदीय चुनाव की आधी से अधिक सीटों पर शानदार सफलता दर्ज की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May ०७, २०१८ १३:४३ Asia/Kolkata
  • लेबनान संसदीय चुनाव में हिज़्बुल्लाह आधी से अधिक सीटों पर विजयी

लेबनान के संसदीय चुनाव के आरंभिक और अनाधिकारिक परिणाम के अनुसार हिज़्बुल्लाह और उसके घटकों ने संसदीय चुनाव की आधी से अधिक सीटों पर शानदार सफलता दर्ज की है।

लेबनानी और विदेशी मीडिया के अनुसार हिज़्बुल्लाह और उसके घटकों ने बालाबाक और हिरमिल में बहुमत प्राप्त कर लिया है जबकि राजधानी बैरूत के दूसरे चुनावी क्षेत्र में हिज़्बुल्लाह, अमल आंदोलन और उसके घटकों पर आधारित गठबंधन ने चार सीटें, साद हरीरी की अलमुस्तक़बल पार्टी और उसके घटकों ने छह सीटें और लेबनान हरज़ान नामक गठबंधन ने एक सीट जीती है।

लेबनान में संसदीय चुनाव नौ साल बाद रविवार को हुए थे। संसद की 128 सीटों के लिए 15 चुनावी क्षेत्रों में मतदान हुए थे। इसी मध्य रोइटर्ज़ ने घोषणा की है कि हिज़्बुल्लाह और उसके घटकों को कम से कम 67 सीटों पर सफलता मिली। एजेन्सी ने अपनी टिप्पणी में लिखा कि यदि अंतिम परिणाम की घोषणा तक हिज़्बुल्लाह और उसके घटकों की सीटों की संख्या यही रही तो इससे हिज़्बुल्लाह की राजनैतिक स्थिति पहले से अधिक मज़बूत होगी।

संसदीय चुनाव के आरंभिक परिणाम की घोषणा के बाद बैरूत और दक्षिणी लेबनान के विभिन्न शहरों में हिज़्बुल्लाह और उसके घटक दलों के समर्थ सड़कों पर निकल कर ख़ुशिया मनाने लगे। लोगों के हाथों में हिज़्बुल्लाह का झंडा था और वह हिज़्बुल्लाह और सैयद हसन नसरुल्लाह के समर्थन में गगनभेदी नारे लगा रहे थे। (AK)