सीरिया में रूसी हैलिकॉप्टर गिरकर नष्ट, 2 पायलटों की मौत
May ०८, २०१८ ०५:०० Asia/Kolkata
रूस का एक सैन्य हैलिकॉप्टर केए-52 सोमवार की रात पूर्वी सीरिया में गिरकर नष्ट हो गया।
रूसी रक्षा मंत्रालय से प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़, इस हैलिकॉप्टर में सवार दोनों पायलटों की मौत हो गई है।
रूसी रक्षा मंत्रालय का कहना है कि केए-52 हैलिकॉप्टर किसी तकनीकी ख़राबी के कारण गिरा है और किसी आतंकवादी गुट ने इसे निशाना नहीं बनाया है।
ग़ौरतलब है कि रूस, सीरियाई सरकार के आधिकारिक अनुरोध पर आतंकवाद के ख़िलाफ़ लड़ाई में दमिश्क़ के साथ सहयोग कर रहा है।
हिज़्बुल्लाह, रूस और ईरान सीरियाई सरकार के अनुरोध पर आतंकवाद के ख़िलाफ़ लड़ाई में बशार असद की सरकार का समर्थन कर रहे हैं। इसी समर्थन के कारण सीरियाई सेना ने देश के अधिकांश भागों को दाइश और अन्य आतंकवादी गुटों के क़ब्ज़े से आज़ाद करा लिया है। msm
टैग्स